लखनऊ में साइबर अपराध के वकील
ऑनलाइन धोखाधड़ी और उत्पीड़न के पीड़ितों की सहायता, और साइबर अपराधों में बचाव। मैं RMLNLU, लखनऊ से साइबर क़ानून में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कर रहा हूं।
साइबर अपराध में समय सबसे बड़ा कारक है। पैसा कुछ ही घंटों में कई खातों से होकर निकल जाता है, और सबूत भी जल्दी मिट सकते हैं। इसलिए सही क़दम सही क्रम में उठाना ज़रूरी है।
अगर आपके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है
दिनों नहीं, घंटों के भीतर कार्रवाई करें। राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर या cybercrime.gov.in पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें, और तुरंत अपने बैंक को सूचित करें ताकि जहां संभव हो पैसे का पता लगाकर उसे रोका जा सके। संदेशों के स्क्रीनशॉट, ट्रांज़ैक्शन ID और इस्तेमाल हुए नंबर या लिंक संभाल कर रखें।
मैं किन मामलों में सहायता करता हूं
- ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, निवेश और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी
- सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66C और 66D के तहत पहचान की चोरी और प्रतिरूपण द्वारा ठगी
- हैक हुए ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट
- सेक्सटॉर्शन, मॉर्फ्ड फोटो और ऑनलाइन उत्पीड़न
- ऑनलाइन मानहानि और ग़ैरक़ानूनी सामग्री हटवाना
- साइबर अपराधों के आरोपियों का बचाव
- साइबर शिकायतों में फ्रीज़ हुए बैंक खाते खुलवाना
खाता फ्रीज़ होने पर
कई बार किसी और की ठगी का पैसा आपके खाते में आने पर आपका पूरा खाता फ्रीज़ कर दिया जाता है, भले ही आप निर्दोष हों। ऐसे में यह पता करना पहला काम है कि किस राज्य की किस एजेंसी ने, किस शिकायत पर फ्रीज़ करवाया है। उसके बाद उस एजेंसी और ज़रूरत हो तो अदालत के सामने खाता खुलवाने या शिकायत से असंबंधित रक़म जारी करवाने का आवेदन किया जाता है।
सेक्सटॉर्शन और मॉर्फ्ड फोटो
ब्लैकमेल करने वाले को पैसे न दें, इससे मांग आम तौर पर बढ़ती ही है। सारी बातचीत और प्रोफ़ाइल के सबूत सुरक्षित रखें, प्लेटफ़ॉर्म और पुलिस को रिपोर्ट करें और प्लेटफ़ॉर्म के शिकायत अधिकारी से सामग्री हटवाने की मांग करें। ऐसे मामले पूरी गोपनीयता से संभाले जाते हैं।
व्यवसायों के लिए
डेटा संरक्षण, वेबसाइट की शर्तें, प्राइवेसी पॉलिसी और डेटा लीक होने पर क्या करें, ये अब क़ानूनी सवाल हैं। इन पर मैं संबंधित अनुबंधों के साथ सलाह देता हूं।
पहले परामर्श में क्या लाएं
- 1930 या cybercrime.gov.in पर की गई शिकायत की संख्या
- ट्रांज़ैक्शन ID, बैंक स्टेटमेंट और बैंक से हुआ पत्राचार
- संदेशों, कॉल लॉग, प्रोफ़ाइल और लिंक के स्क्रीनशॉट
- खाता फ्रीज़ हुआ हो तो बैंक का पत्र या संदेश
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत कहां करें?
साइबर शिकायत में मेरा बैंक खाता फ्रीज़ हो गया है, क्या करूं?
कोई मेरी मॉर्फ्ड (एडिट की गई) फोटो फैला रहा है, क्या विकल्प हैं?
क्या गया हुआ पैसा वापस मिल सकता है?
मेरा ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है, क्या करूं?
यह जानकारी केवल सामान्य समझ के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। हर मामले का परिणाम उसके अपने तथ्यों और लागू क़ानून पर निर्भर करता है।
यह जानकारी अंग्रेज़ी में: Cyber crime lawyer in Lucknow